लाल किताब ज्योतिष सिद्धांत पर आधारित अपने आप में एक अनोखी किताब है| इसमें जो उपाय बताए गये हैं वे कारगर तो है हीं, साथ हीं सस्ता और पारंपरिक भी है| पारंपरिक ज्योतिष्शास्त्र में इतने सस्ते और कारगर उपाय नही हैं| लाल किताब के इस गुमनाम लेखक को मेरा शत शत प्रणाम है| यह किताब ज्योतिष और हस्त रेखा पर आधारित है, जिसमें कष्टों के निवारण के लिए टोंटकों का भी समावेश किया गया है| यह एक ऐसी पुस्तक है, जिसने लंकाधीश रावण जैसे ज्ञानियों का मान बढ़ाया.... जिसके ज्ञान-ध्यान से रावण ने ग्रह-नक्षत्ररों का ज्ञान अर्जन कर संतों और मानवों को ही नहीं, बल्कि देवो और दानवों तक को भी अपने अधीन कर लिया था| यह किताब सुर्य के सारथि अरुण ने सृष्टि के महान विद्वान लंकाधिपति रावण को देवभाषा संस्कृत में भेंटस्वरूप प्रदान किया था| अरूण की तीव्र लालिमा के कारण इस पुस्तक का नाम लाल किताब पड़ा|
कुंडली के 12 घरों का महत्व
कुंडली के 12 घरों का महत्व
